• Monday, 13 July 2026
Logo Logo
Advertisement
प्रॉपर्टी कारोबारी के बेटे पर युवती ने लगाए छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप, समझौते पर उठे सवाल

13 Jul 2026 | 11 Views

प्रॉपर्टी कारोबारी के बेटे पर युवती ने लगाए छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप, समझौते पर उठे सवाल

प्रॉपर्टी कारोबारी के बेटे पर युवती ने लगाए छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप, समझौते पर उठे सवाल

थाना नंबर-6 में दी गई थी शिकायत, बाद में दोनों पक्षों के बीच हुआ समझौता; माफीनामे को लेकर चर्चा तेज

शहर के थाना नंबर-6 क्षेत्र में एक युवती ने एक प्रॉपर्टी कारोबारी के बेटे और उसके साथी पर दुर्व्यवहार, मारपीट तथा जबरन कार में बैठाने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में बाद में हुए समझौते को लेकर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, युवती एक घर में काम करती है। उसका आरोप है कि बीते दिन जब वह काम खत्म कर अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में एक प्रॉपर्टी कारोबारी के बेटे और उसके एक साथी ने उसे रोक लिया। युवती के मुताबिक, आरोपियों ने पहले उससे उसका रेट पूछा और फिर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं, उसे जबरन कार में बैठाने का भी प्रयास किया गया। संबंधित प्रॉपर्टी कारोबारी की मॉडल टाउन गोल मार्केट में दुकान बताई जा रही है।

युवती का कहना है कि जब उसने आरोपियों के साथ जाने से इनकार कर दिया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद जब वह शिकायत दर्ज करवाने के लिए थाना नंबर-6 जा रही थी, तब भी रास्ते में उसे रोककर डराने-धमकाने और दबाव बनाने की कोशिश की गई।

मामले को लेकर युवती ने थाना नंबर-6 में लिखित शिकायत दी थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इस समझौते को लेकर भी चर्चा बनी हुई है। बताया जा रहा है कि जो माफीनामा दिया गया, वह कथित मुख्य आरोपी की बजाय उसके ड्राइवर की ओर से लिखा गया था, जिसके चलते कई सवाल उठ रहे हैं।

इस संबंध में थाना नंबर-6 की एसएचओ ने बताया कि युवती की शिकायत पुलिस को प्राप्त हुई थी। बाद में शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचित किया कि आरोपी पक्ष ने उससे माफी मांग ली है और वह आगे कोई कार्रवाई नहीं चाहती। इसके बाद पुलिस ने शिकायत पर आगे कार्रवाई नहीं की।

फिलहाल इस मामले को लेकर इलाके में चर्चाओं का दौर जारी है। पुलिस का कहना है कि यदि भविष्य में पीड़ित पक्ष की ओर से कोई नई शिकायत या आवेदन दिया जाता है तो कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Published on: 13 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News