• Thursday, 8 October 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर में दिनदहाड़े नाबालिग से लूट, कृपाण दिखाकर सोने का लॉकेट छीना

08 Oct 2026 | 109 Views

जालंधर में दिनदहाड़े नाबालिग से लूट, कृपाण दिखाकर सोने का लॉकेट छीना

जालंधर में दिनदहाड़े नाबालिग से लूट, कृपाण दिखाकर सोने का लॉकेट छीना

साइकिल में टक्कर मारकर रोका, धमकाकर वारदात को दिया अंजाम; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

जालंधर। शहर में दिनदहाड़े एक नाबालिग बच्चे से लूट की वारदात सामने आई है। किशनपुरा चौक की ओर दोमोरिया पुल के पास ट्यूशन से साइकिल पर घर लौट रहे नाबालिग को एक युवक ने पहले साइकिल में टक्कर मारकर रोक लिया। इसके बाद कृपाण दिखाकर धमकाते हुए उसके गले में पहना सोने का लॉकेट छीन लिया और मौके से फरार हो गया।

नाबालिग के अनुसार, वह इकहरी पुली से साइकिल पर अपने घर की ओर जा रहा था। शाम करीब 5:30 बजे दोमोरिया पुल के पास निहंग के वेश में आए एक युवक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जब नाबालिग ने रुकने की कोशिश की तो आरोपी ने कृपाण निकालकर उसे डराया और उसके गले में पहना सोने का लॉकेट उतार लिया।

वारदात के दौरान नाबालिग को मामूली चोटें भी आईं। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सूचना मिलने पर थाना नंबर-3 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान हो सके। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Published on: 08 Oct 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News