• Thursday, 28 May 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर में देर रात बड़ा सड़क हादसा: फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक बाल-बाल बचा

28 May 2026 | 6 Views

जालंधर में देर रात बड़ा सड़क हादसा: फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक बाल-बाल बचा

जालंधर में देर रात बड़ा सड़क हादसा: फ्लाईओवर पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चालक बाल-बाल बचा

जालंधर : जालंधर के लम्मा पिंड चौक के पास देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां फ्लाईओवर के ऊपर खड़े एक खराब ट्रक में तेज रफ्तार कार जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। हालांकि गनीमत यह रही कि कार चालक की जान बच गई और वह सुरक्षित बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक फ्लाईओवर के ऊपर अचानक खराब हो गया था, जिसके बाद चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही एक कार सीधे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास मौजूद लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार काफी तेज रफ्तार में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन “जाको राखे साईंया मार सके न कोई” वाली कहावत यहां सच साबित हुई, क्योंकि कार चालक को गंभीर चोट नहीं आई।

कार चालक की पहचान सौरव के रूप में हुई है, जो सूर्या एंक्लेव का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सौरव एक फैक्टरी संचालक है। हादसे के बाद उसे तुरंत बाहर निकाला गया और उसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है तथा फ्लाईओवर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की पूरी तस्वीर सामने आ सके।

Published on: 28 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News