मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी लोगों पर लगाए गंभीर आरोप
चंडीगढ़ / मोहाली, 8 मई 2026:
मोहाली के Western Towers में हुई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता Bikram Singh Majithia ने पंजाब सरकार और मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann पर बड़ा हमला बोला है।
रेड के तुरंत बाद Bikram Singh Majithia ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “कट्टर ईमानदारी का चोला… पीछे कट्टर भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है।” उन्होंने सवाल उठाया कि क्या “Kattar Fraudsters” अब ईडी के जाल में फंस चुके हैं?
Bikram Singh Majithia ने दावा किया कि मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann के करीबी और “Money Bag” कहे जाने वाले चर्चित राजबीर घुम्मण से जुड़े नितिन और वीर दविंदर जैसे करीबी चेहरे ईडी के राडार पर हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि Western Towers की 9वीं मंजिल से 25 लाख रुपये का एक बैग फेंका गया, जिसके बाद 500-500 रुपये के नोट हवा में उड़ते दिखाई दिए। इस घटना को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
अकाली नेता ने यह भी आरोप लगाया कि राजबीर घुम्मण के रिश्तेदारों और करीबी लोगों पर ईडी की सख्त नजर है तथा हवाला ट्रांजैक्शन और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े मामलों की जांच चल रही है।
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में तंज कसते हुए Bikram Singh Majithia ने कहा कि जो लोग पंजाब को “कट्टर ईमानदारी” के भाषण देते थे, अब उन्हीं पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या अब “दिल्ली से पंजाब” तक फैले पैसों के नेटवर्क का खुलासा होगा?
उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।