• Saturday, 11 July 2026
Logo Logo
Advertisement
न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर 3.52 लाख की ठगी, ट्रैवल एजेंट पर केस दर्ज

11 Jul 2026 | 48 Views

न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर 3.52 लाख की ठगी, ट्रैवल एजेंट पर केस दर्ज

 न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर 3.52 लाख की ठगी, ट्रैवल एजेंट पर केस दर्ज

जाली वीजा देकर दिल्ली एयरपोर्ट भेजने का आरोप, 15 हजार लौटाने के बाद बाकी रकम देने से किया इनकार

जालंधर/नवांशहर। न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक ट्रैवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर पैसे लेने के बाद उसे जाली वीजा थमा दिया, जिसके चलते उसे दिल्ली एयरपोर्ट से ही वापस लौटना पड़ा।

एसएसपी को दी शिकायत में राहुल कुमार पुत्र कंचन दास निवासी अड्डा मेहतपुर, नकोदर (जिला जालंधर) ने बताया कि उसकी पहचान ट्रैवल एजेंट के तौर पर काम करने वाले जतिन आंसल पुत्र मनोज कुमार निवासी नवांशहर से थी। राहुल के अनुसार उसने न्यूजीलैंड जाने की इच्छा जताई तो एजेंट ने उसे विदेश भेजने का भरोसा दिया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों के बीच 10 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। समझौते के अनुसार 3.67 लाख रुपये अग्रिम देने थे, जबकि शेष राशि न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद दी जानी थी। राहुल का आरोप है कि अग्रिम राशि लेने के बाद एजेंट ने उसे जाली वीजा उपलब्ध कराया और दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया।

राहुल ने बताया कि एयरपोर्ट पर दस्तावेजों की जांच के दौरान वीजा फर्जी पाया गया, जिसके कारण उसे यात्रा की अनुमति नहीं मिली और वापस लौटना पड़ा। इसके बाद उसने एजेंट से अपनी राशि वापस मांगी, लेकिन आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा।

शिकायत के अनुसार पुलिस के समक्ष हुई बातचीत के दौरान आरोपी ने पैसे लौटाने का भरोसा दिया था, लेकिन उसने केवल 15 हजार रुपये ही वापस किए। इसके बाद बाकी रकम लौटाने से इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया और कार्यालय भी बंद कर दिया।

राहुल कुमार ने एसएसपी से अपनी शेष राशि वापस दिलाने तथा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की थी। मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी द्वारा किए जाने के बाद प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने आरोपी जतिन आंसल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Published on: 11 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News