• Saturday, 26 September 2026
Logo Logo
Advertisement
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक

26 Sep 2026 | 22 Views

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक 

 

प्रांत की तरक्की और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

 

इस पवित्र अवसर पर लोगों को आपसी प्रेम, सद्भावना और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का किया आह्वान

 

जालंधर, 25 सितंबर : पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया आज स्थानीय श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में नतमस्तक हुए और पंजाब की तरक्की एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा सोढल छावनी निहंग सिंघों में भी माथा टेका और सभी के कल्याण के लिए अरदास की।

 

इस अवसर पर राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर देश ही नहीं बल्कि विदेशों में बसने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भी गहरी आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगत यहां बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आती है। इस मौके पर उनके साथ श्री सिद्ध बाबा सोढल ट्रस्ट के चेयरमैन शीतल विज् भी मौजूद थे।

 

श्री कटारिया ने कहा कि वह स्वयं को भाग्यशाली समझते है कि उन्हें इस पवित्र स्थान के दर्शन करने का अवसर मिला। उन्होंने इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ लोगों को आपसी प्रेम, सद्भावना और भाईचारे की भावना को और मजबूत करने का आह्वान भी किया। उन्होंने समाज के हर वर्ग को एकजुटता और सक्रिय भागीदारी के साथ पंजाब को तरक्की और विकास की नई बुलंदियों पर ले जाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

 

इससे पहले राज्यपाल श्री कटारिया ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के पहले दिन करवाए गए हवन यज्ञ में श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

 

समागम के अवसर पर मेयर विनीत धीर, चेयरमैन जिला योजना समिति अमृतपाल सिंह, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, अभिषेक विज्, श्री सिद्ध बाबा सोढल ट्रस्ट के जनरल सचिव तरसेम कपूर, कैशियर सुरेश चड्ढा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

 

Published on: 26 Sep 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News