• Friday, 27 March 2026
Logo Logo
Advertisement
पंजाब सरकार ने 4 सालों में ऐतिहासिक फैसले लेकर हर क्षेत्र में किए क्रांतिकारी बदलाव : पवन कुमार टीनू

27 Mar 2026 | 9 Views

पंजाब सरकार ने 4 सालों में ऐतिहासिक फैसले लेकर हर क्षेत्र में किए क्रांतिकारी बदलाव : पवन कुमार टीनू

आदमपुर/जालंधर, 26 मार्च : चेयरमैन पंजाब राज्य सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक पवन कुमार टीनू ने कहा कि पंजाब सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले लेकर क्रांतिकारी बदलाव किए हैं।

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के 4 साल पूरे होने पर चलाई जा रही मुहिम ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल ’ के तहत यहां नहर कॉलोनी, आदमपुर में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए चेयरमैन पवन कुमार टीनू ने कहा कि सूबा सरकार ने सत्ता में आने से पहले लोगों से किए हर वादे को पूरा करके दिखाया है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि मान सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे समेत अन्य प्रमुख क्षेत्रों की सूरत बदलकर रख दी है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा डेरा सच्चखंड बल्लां के पास श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र बनाने का वादा भी जल्द पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के लिए जमीन का काम पहले ही पूरा हो चुका है और लेआउट प्लान भी तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा।

 

 

 

श्री टीनू ने कहा कि पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार किए हैं। आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से जहां लोगों को मुफ्त बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, वहीं पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर की सुविधा दी जा रही है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया गया है। पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों का बुनियादी ढांचा मजबूत करने के साथ-साथ इन स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों जैसी अत्याधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जहां ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम चलाकर नशे के कारोबारियों पर बड़े पैमाने पर शिकंजा कसा गया है, वहीं युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए खेल बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया गया है।

 

 

 

चेयरमैन ने कहा कि राज्य के युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा किए गए है और बिना किसी पक्षपात व सिफारिश के 65,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई है।

 

 

 

श्री टीनू ने कहा कि पंजाब सरकार ने सड़कों, पुलों समेत अन्य बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया है।

 

 

 

चेयरमैन ने कहा कि मान सरकार ने ‘मांवा-धीया सत्कार योजना’ शुरू करके महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है। इसके अलावा सूबे के 90 प्रतिशत परिवारों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है।

 

 

 

इस मौके पर इलाके के लोग भारी संख्या में मौजूद थे और उन्होंने सरकार की नीतियों व हलके के विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

Published on: 27 Mar 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News