• Thursday, 19 March 2026
Logo Logo
Advertisement
पंजाब यूनिवर्सिटी में फायरिंग मामले में बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी, छात्रों में दहशत

19 Mar 2026 | 16 Views

पंजाब यूनिवर्सिटी में फायरिंग मामले में बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी, छात्रों में दहशत

पंजाब डेस्क : पंजाब यूनिवर्सिटी में गत दिन SOPU नेता पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। जानकारी के अनुसार बंबीहा गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है।

वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि SOPU (Student Organization of Panjab University) के प्रधान जश्न जवंदा पर गोलीबारी उनके गैंग से जुड़े व्यक्तियों डोनी बल और शगनप्रीत ने की। पोस्ट में यह भी कहा गया कि जश्न की किस्मत अच्छी थी कि वह बच गया, लेकिन हर किसी की किस्मत ऐसी नहीं होती। साथ ही धमकी दी गई कि जो भी लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े SOPU ग्रुप के साथ चलेगा, उसका अंजाम मौत होगा। पोस्ट के अंत में “Rest in Peace” सिद्धू मूसेवाला भी लिखा गया है। हालांकि इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी चोरी की एक्टिवा पर यूनिवर्सिटी पहुंचे थे। घटना के बाद वे एक जोड़े से बुलेट मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि भागने से पहले आरोपी एक मंदिर भी पहुंचे, जहां वे जूते पहनकर अंदर चले गए। इसका विरोध करने पर उन्होंने पुजारी पर पिस्टल तान दी और धमकी देकर मौके से भाग निकले।

इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। छात्र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं और प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Published on: 19 Mar 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News