• Monday, 22 June 2026
Logo Logo
Advertisement
पति-पत्नी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में चार घायल

22 Jun 2026 | 80 Views

पति-पत्नी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में चार घायल

पति-पत्नी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में चार घायल

धर्मकोट (मोगा), 22 जून। मोगा जिले के कस्बा धर्मकोट के अंतर्गत गांव कमालके मंड में रविवार दोपहर पति-पत्नी के बीच हुआ पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि विवाद के बाद महिला ने अपने मायके पक्ष को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग कई वाहनों में सवार होकर मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हमला कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने मौके पर पहुंचते ही कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें पति सोना सिंह, उसके पिता, जेठानी और बहन शामिल हैं। घायलों को तुरंत उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल सोना सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी रानी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद पत्नी के मायके पक्ष से बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे और लगभग पांच से छह राउंड गोलियां चलाईं, जिससे परिवार के सदस्य घायल हो गए।

सोना सिंह की बहन निर्मल कौर ने बताया कि वह अपने मायके आई हुई थी और चार माह की गर्भवती है। उसने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की तथा पेट में लात मारी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

डॉक्टरों के अनुसार, घायल सोना सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।

उधर, धर्मकोट थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान की जा रही है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Published on: 22 Jun 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News