• Tuesday, 10 March 2026
Logo Logo
Advertisement
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का उद्देश्य प्रत्येक वर्ग के नागरिकों के मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना : प्रियांक कानूनगो

10 Mar 2026 | 121 Views

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का उद्देश्य प्रत्येक वर्ग के नागरिकों के मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना : प्रियांक कानूनगो

पोकसो एक्ट के तहत दर्ज मामलों का लिया जायजा, बच्चों की सुरक्षा, संभाल और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने पर दिया जोर

 

जालंधर, 9 मार्च : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने आज जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मानवाधिकारों और कल्याण संबंधी विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री प्रियांक कानूनगो ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ग के मानवाधिकारों की रक्षा की प्रतिबद्धता को दोहराया।

 

उन्होंने बताया कि आयोग का उद्देश्य प्रत्येक वर्ग के नागरिकों के मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस मौके पर उनके साथ कमिश्नर नगर निगम जालंधर संदीप रिशी और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी.वी. मौजूद थे।

 

उन्होंने जिले में पोसको एक्ट के तहत दर्ज मामलों का जायजा लिया और बच्चों की सुरक्षा, संभाल तथा उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने बाल सुरक्षा समिति को नशे की लत का शिकार हो चुके बच्चों के पुनर्वास के लिए आउटरीच प्रोग्राम चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों की पहचान करके उनके पुनर्वास के उपाय किए जाएं, ताकि उन्हें फिर से सामान्य जिंदगी से जोड़ा जा सके और उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सके।

 

बैठक के दौरान उन्होंने आजीविका मिशन के तहत महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुपों के बारे में भी जानकारी हासिल की। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य ने वेस्ट कलेक्शन और सेग्रिगेशन के काम से जुड़ी महिलाओं के भी स्व-सहायता समूह बनाने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके।

 

इसके अलावा उन्होंने पी.एम. विश्वकर्मा, नमस्ते स्कीम, मेंटल हेल्थ प्रोग्राम, आर.बी.एस.के., प्री एंड पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम, आयुष्मान भारत योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी हासिल की और अधिकारियों को जरूरी हिदायतें दीं।

 

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर दिव्या पी. ने जिले में चलाई जा रही कल्याण योजनाओं संबंधी विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला वासियों को पारदर्शी प्रशासन प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों को प्राथमिकता देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही।

 

बैठक में सिविल सर्जन डा. राजेश गर्ग, डिप्टी डायरेक्टर रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो नीलम महे, जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी अजय भारती के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Published on: 10 Mar 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News