• Saturday, 16 May 2026
Logo Logo
Advertisement
स्मार्ट सिटी के दावों पर सवाल: फुटबॉल चौक के पास पार्क में लकड़ी के सहारे जल रही स्ट्रीट लाइट

16 May 2026 | 4 Views

स्मार्ट सिटी के दावों पर सवाल: फुटबॉल चौक के पास पार्क में लकड़ी के सहारे जल रही स्ट्रीट लाइट

## स्मार्ट सिटी के दावों पर सवाल: फुटबॉल चौक के पास पार्क में लकड़ी के सहारे जल रही स्ट्रीट लाइट

जालंधर का नगर निगम शहर के लोगों को स्मार्ट सिटी के सपने दिखाने में कई सालों से लगा हुआ है। लेकिन फुटबॉल चौक के पास बने पार्क का यह दृश्य नगर निगम के दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है। यहां सड़क किनारे बनाए गए सीमेंट के बैंचों के पास स्ट्रीट लाइट लकड़ी के सहारे लगाई गई है, जो व्यवस्था की बदहाली को साफ दर्शाती है।

नगर निगम की हालत इतनी दयनीय हो चुकी है कि इस पार्क में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए एक स्थायी खंभा तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में लकड़ी के सहारे लाइट लगाना केवल काम चलाऊ व्यवस्था प्रतीत होती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों को अस्थायी उपायों की बजाय पक्के तौर पर पार्क में उचित स्ट्रीट लाइट व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि यहां से गुजरने वाले लोगों और बाहर से आने वाले नागरिकों के सामने शहर की छवि खराब न हो। स्मार्ट सिटी के दावों के बीच इस तरह के दृश्य लोगों में हंसी और नाराजगी दोनों पैदा कर रहे हैं।

Published on: 16 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News