• Tuesday, 5 May 2026
Logo Logo
Advertisement
युद्ध नशे के विरुद्ध ; जिले के 6 गांवों में मॉडल पेंडू खेल मैदान समर्पित करने का स्वागत

05 May 2026 | 97 Views

युद्ध नशे के विरुद्ध ; जिले के 6 गांवों में मॉडल पेंडू खेल मैदान समर्पित करने का स्वागत

जालंधर, 4 मई : पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम के तहत युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा आज वर्चुअल ढंग से समर्पित किए गए मॉडल पेंडू खेल मैदानों में 6 जिला जालंधर से संबंधित है।

 

 

 

आज जिले के 6 गांवों कालड़ा, नाहल, सांगोवाल, कांगना, मोरों और फोलड़ीवाल में मॉडल पेंडू खेल मैदान समर्पित किए गए।

 

 

 

गांव नाहल में खेल मैदान समर्पित करते हुए हलका विधायक करतारपुर बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा पूरे सूबे के गांवों में आधुनिक सुविधाओं से लैस खेल मैदान स्थापित किए जा रहे है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस प्रयास का उद्देश्य युवाओं को नशों से दूर रखना, उन्हें खेलों से जोड़ना और उनकी अथाह ऊर्जा को रचनात्मक गतिविधियों में लगाना है। उन्होंने कहा कि यह पहल नशे की रोकथाम और स्वस्थ तथा अधिक मजबूत पीढ़ी तैयार करने में सहायक सिद्ध होगी।

 

इसी प्रकार हलका विधायक इंद्रजीत कौर मान ने गांव कांगना में खेल मैदान समर्पित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली राज्य सरकार सूबे को नशा मुक्त और रंगला पंजाब बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवा पीढ़ी को नई दिशा दे रही है, ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि गांवों में बनाए जा रहे यह खेल मैदान युवाओं को नई राह दिखाएंगे और पंजाब सरकार के ऐसे उपक्रमों से सूबे में खेल संस्कृति का विकास हो रहा है।

 

हलका विधायकों ने गांव वासियों समेत पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि पहले चरण में 3100 खेल मैदान बनाए जा रहे हैं, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। उन्होंने बताया कि जिला जालंधर में कुल 168 खेल मैदान बनाए जाएंगे।

 

उन्होंने कहा कि खेल मैदानों के बनने से जहां हमारे युवाओं की खेलों में रुचि बढ़ेगी, वहीं वे नशों जैसी बुराइयों से दूर रहेंगे।

 

........

Published on: 05 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News