युद्ध नशे के विरुद्ध और गैंगस्टरों पर वार : शहीद भगत सिंह कॉलोनी के विशेष नाकाबंदी, तलाशी अभियान चलाया
जालंधर : थाना आठ के अधीन पड़ती फोकल प्वाइंट चौकी की तरफ से पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, एडीसीपी सिटी वन आकर्षि जैन एसीपी नॉर्थ अशोक मीनिया के दिशा निर्देशों के अनुसार फोकल प्वाइंट के अलग अलग क्षेत्र में विशेष नाकाबंदी की गई। इस दौरान फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज अवतार सिंह तथा पुलिस टीम द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में नाके लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। जानकारी देते हुए फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना तथा आम जनता में सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना है। ताकि रात्रि के समय भी पूरे इलाके को सुरक्षित बनाया जा सके। फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज अवतार सिंह द्वारा सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि यदि उन्हें अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, गैंगस्टरों या अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। तथा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।