Skip to content

फाजिल्का में साइबर ठगी का मामला: व्यक्ति से 6.35 लाख रुपये ठगे, अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

फाजिल्का में साइबर ठगी का मामला: व्यक्ति से 6.35 लाख रुपये ठगे, अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का में साइबर ठगी का मामला: व्यक्ति से 6.35 लाख रुपये ठगे, अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

गांव सैयद वाला के संजय कुमार की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने शुरू की जांच

फाजिल्का। जिले में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए उससे 6 लाख 35 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस स्टेशन साइबर क्राइम फाजिल्का ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव सैयद वाला, अबोहर निवासी संजय कुमार ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए कुल 6,35,000 रुपये की ठगी की है।

शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठगी में शामिल लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।