Skip to content

जालंधर से आज रवाना होगी भाजपा की ‘समरसता संकल्प यात्रा’, 7 राज्यों के 46 शहरों से गुजरेगी

जालंधर से आज रवाना होगी भाजपा की ‘समरसता संकल्प यात्रा’, 7 राज्यों के 46 शहरों से गुजरेगी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर से आज रवाना होगी भाजपा की ‘समरसता संकल्प यात्रा’, 7 राज्यों के 46 शहरों से गुजरेगी

गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 16 दिवसीय यात्रा; 3 दिसंबर को वाराणसी में होगा समापन

जालंधर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज जालंधर से देशव्यापी ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व समारोहों को समर्पित इस यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता, भक्ति, एकता और मानवता का संदेश देशभर में पहुंचाया जाएगा।

यह 16 दिवसीय यात्रा जालंधर-पठानकोट हाईवे पर डेरा सचखंड बल्लां के निकट स्थित गांव रायपुर से शुरू होगी। कुल 2,558 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद यात्रा 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित श्री गुरु रविदास जी महाराज के पवित्र जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर में संपन्न होगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने यात्रा की शुरुआत से पहले इसका रूट और कार्यक्रम साझा करते हुए बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, शिक्षाओं और उनके समानता, भक्ति, सामाजिक एकता तथा मानवता के शाश्वत संदेश को देशभर के दो करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित कुल 7 राज्यों एवं क्षेत्रों के 46 शहरों से होकर गुजरेगी। यात्रा के दौरान 29 बड़ी जनसभाएं तथा जिला स्तर पर 27 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा की ओर से इस यात्रा को गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार तथा सामाजिक सद्भाव और समरसता को मजबूत करने की पहल के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

यात्रा के मुख्य बिंदु:

  • शुभारंभ: गांव रायपुर, जालंधर

  • समापन: सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी

  • अवधि: 16 दिन

  • कुल दूरी: 2,558 किलोमीटर

  • राज्य एवं क्षेत्र: 7

  • शहर: 46

  • बड़ी जनसभाएं: 29

  • जिला स्तरीय कार्यक्रम: 27

  • लक्ष्य: 2 करोड़ से अधिक लोगों तक गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं का संदेश पहुंचाना