Skip to content

जालंधर: बच्चों के झगड़े में दो प्रवासी परिवारों में खूनी संघर्ष, युवक की मौत; पति-पत्नी गिरफ्तार

जालंधर: बच्चों के झगड़े में दो प्रवासी परिवारों में खूनी संघर्ष, युवक की मौत; पति-पत्नी गिरफ्तार
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर: बच्चों के झगड़े में दो प्रवासी परिवारों में खूनी संघर्ष, युवक की मौत; पति-पत्नी गिरफ्तार

जालंधर: थाना मकसूदां के अधीन आती मंड चौकी के गांव संगल सोहल में 20 नवंबर को बच्चों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। इस दौरान किराए के कमरों में रहने वाले दो प्रवासी परिवारों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें छोटे लाल पुत्र पुत्ती निवासी उत्तर प्रदेश की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में नामजद पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, छोटे लाल अपने परिवार के साथ गांव संगल सोहल में किराए के कमरे में रहता था। 20 नवंबर को बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान छोटे लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत जालंधर के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर थाना मकसूदां की पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने रामेश्वर पुत्र भरोसे और उसकी पत्नी सुनीता देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके कमरे पर छापेमारी की, लेकिन दोनों वहां से फरार मिले।

वरियाणा के पास से दोनों आरोपी गिरफ्तार

थाना मकसूदां के एस.एच.ओ. बलवीर सिंह ने बताया कि गत देर रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी गांव वरियाणा के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई और रामेश्वर तथा उसकी पत्नी सुनीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया।

एस.एच.ओ. के अनुसार, पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और वारदात में इस्तेमाल की गई भारी वस्तु बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।