Skip to content

सिटी रेलवे स्टेशन पर GRP और RPF का संयुक्त चेकिंग अभियान, डॉग स्क्वायड ने भी की जांच

सिटी रेलवे स्टेशन पर GRP और RPF का संयुक्त चेकिंग अभियान, डॉग स्क्वायड ने भी की जांच
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

सिटी रेलवे स्टेशन पर GRP और RPF का संयुक्त चेकिंग अभियान, डॉग स्क्वायड ने भी की जांच

जालंधर: सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा मजबूत बनाने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के उद्देश्य से जी.आर.पी. (GRP) और आर.पी.एफ. (RPF) की टीमों ने संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया। देर शाम चलाए गए इस अभियान में डॉग स्क्वायड को भी शामिल किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने स्टेशन परिसर, विभिन्न प्लेटफार्मों, वेटिंग एरिया और प्रवेश एवं निकास द्वारों की बारीकी से जांच की। इस मौके पर जी.आर.पी. थाना के एडिशनल एस.एच.ओ. गुरनाम सिंह सहित पुलिस पार्टी मौजूद रही।

चेकिंग के दौरान यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई और स्टेशन पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। इसके अलावा प्लेटफार्मों पर खड़ी ट्रेनों के डिब्बों की भी तलाशी ली गई तथा स्टेशन परिसर में लगे सुरक्षा उपकरणों और निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए अपील की कि वे अपना सामान बिना निगरानी के न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

एडिशनल एस.एच.ओ. गुरनाम सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन संवेदनशील सार्वजनिक स्थलों में शामिल हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। यात्रियों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जी.आर.पी., आर.पी.एफ. और अन्य सुरक्षा एजैंसियों की ओर से समय-समय पर ऐसे चेकिंग अभियान जारी रहेंगे।