Skip to content

जीरकपुर के होटल में पुलिस और आरोपी के बीच एनकाउंटर, ASI इकबाल सिंह हत्याकांड का आरोपी अमनदीप उर्फ हैप्पी बाहमण घायल

जीरकपुर के होटल में पुलिस और आरोपी के बीच एनकाउंटर, ASI इकबाल सिंह हत्याकांड का आरोपी अमनदीप उर्फ हैप्पी बाहमण घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जीरकपुर के होटल में पुलिस और आरोपी के बीच एनकाउंटर, ASI इकबाल सिंह हत्याकांड का आरोपी अमनदीप उर्फ हैप्पी बाहमण घायल

पंजाब डेस्क: मोहाली के जीरकपुर में एक होटल में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पंजाब पुलिस के ASI इकबाल सिंह हत्याकांड में शामिल था। पुलिस ने यह कार्रवाई जीरकपुर स्थित एक होटल की पहली मंजिल पर की।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी के होटल में मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद AGTF की टीम वहां पहुंची। बताया जा रहा है कि आरोपी होटल में एक युवती के साथ ठहरा हुआ था। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली आरोपी को लगी और वह घायल हो गया। आरोपी की पहचान अमनदीप उर्फ हैप्पी बाहमण के रूप में बताई जा रही है। घायल अवस्था में उसे डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

11 अक्टूबर को हुई थी ASI की हत्या

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस के ASI इकबाल सिंह की 11 अक्टूबर को तरनतारन जिले के नौशेरा पन्नुआं में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस विभाग में तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, ड्यूटी पूरी करके घर लौटते समय नौशेरा से लोहका रोड पर पटवारखाना के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाई थीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।

फिलहाल, इस एनकाउंटर के बाद पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।