जालंधर में आज निकलेगा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, सुबह 9 से रात 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट
जालंधर: श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 21 नवंबर 2026 को जालंधर में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। पुलिस की ओर से नगर कीर्तन का रूट प्लान और ट्रैफिक डायवर्जन एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है।
नगर कीर्तन के दौरान शहर के कई प्रमुख बाजारों, चौकों और सड़कों से यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
नगर कीर्तन का निर्धारित रूट
नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मोहल्ला गोबिंदगढ़ से शुरू होकर SD कॉलेज, भारत सोडा फैक्ट्री, रेलवे रोड, मंडी फैंटनगंज, गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट, शहीद भगत सिंह चौक, पंज पीर चौक, खिंगरा गेट, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अड्डा होशियारपुर, माई हीरां गेट, भगवान वाल्मीकि चौक, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, जेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), रैनक बाजार और मिलाप चौक से होते हुए वापस गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में संपन्न होगा।
इन 21 स्थानों पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
जालंधर पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार निम्नलिखित चौकों और मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा:
-
मदन फ्लोर मिल चौक
-
अलास्का चौक
-
टी-पॉइंट रेलवे स्टेशन
-
इकहरी पुली दमोरिया पुल
-
किशनपुरा चौक/रेलवे फाटक
-
दोआबा चौक/रेलवे फाटक
-
पटेल चौक
-
वर्कशॉप चौक
-
कपूरथला चौक
-
चिक-चिक चौक
-
लक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़
-
फुटबॉल चौक
-
टी-पॉइंट शक्ति नगर
-
नकोदर चौक
-
स्काईलार्क चौक
-
प्रीत होटल मोड़
-
मखदूमपुरा गली (फुल्लांवाला चौक)
-
प्लाजा चौक
-
कंपनी बाग चौक (पी.एन.बी. चौक)
-
मिलाप चौक
-
शास्त्री मार्केट चौक
सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन
कमिश्नरेट पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक 21 नवंबर को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक नगर कीर्तन के रूट और संबंधित मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नगर कीर्तन के निर्धारित मार्गों पर अनावश्यक रूप से जाने से बचें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
ट्रैफिक सहायता हेल्पलाइन: 0181-2227296