Skip to content

सतलुज नदी किनारे आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6200 लीटर अवैध लाहन बरामद कर मौके पर की नष्ट

सतलुज नदी किनारे आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6200 लीटर अवैध लाहन बरामद कर मौके पर की नष्ट
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
 

सतलुज नदी किनारे आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6200 लीटर अवैध लाहन बरामद कर मौके पर की नष्ट

जालंधर। पंजाब में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए आबकारी विभाग की ओर से चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत सतलुज नदी के किनारे स्थित विभिन्न गांवों में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान विभागीय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6200 लीटर अवैध लाहन बरामद की और उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई सहायक कमिश्नर (आबकारी), जालंधर रेंज-2 हरसिमरत कौर ग्रेवाल के दिशा-निर्देशों तथा आबकारी अधिकारी जालंधर वेस्ट-ए सौरव गुप्ता की निगरानी में की गई।

आबकारी इंस्पेक्टर सरवन सिंह के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम और आबकारी पुलिस स्टाफ ने सतलुज नदी के किनारे स्थित गांव बाऊपुर, खुर्लापुर और चक्क हथियाना में सघन तलाशी अभियान चलाया।

झाड़ियों और गड्ढों में छिपाकर रखी थी लाहन

तलाशी के दौरान टीम को नदी किनारे झाड़ियों और गड्ढों में छिपाकर रखी गई 12 प्लास्टिक की तिरपालें मिलीं। इनमें करीब 6200 लीटर अवैध लाहन भरी हुई थी। इसके अलावा मौके से 12 लोहे के ड्रम भी बरामद किए गए।

विभागीय टीम ने बरामद की गई पूरी लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके साथ ही अवैध शराब तैयार करने के लिए इस्तेमाल की जा रही तिरपालों और लोहे के ड्रमों को भी नष्ट कर दिया गया।

अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि राज्य में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। सतलुज नदी के आसपास के संवेदनशील इलाकों में निगरानी और तलाशी अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि अवैध शराब तैयार करने वाले लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।