• Saturday, 25 April 2026
Logo Logo
Advertisement
आज का राशिफल – 24 अप्रैल 2026

24 Apr 2026 | 80 Views

आज का राशिफल – 24 अप्रैल 2026

मेष: कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। विरोधी कमजोर पड़ेंगे और आपके काम बनते नजर आएंगे।

वृष: मित्रों और शुभचिंतकों के साथ मेलजोल लाभदायक रहेगा। विरोधी चाहकर भी आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे।

मिथुन: ड्रिंक्स, केमिकल्स, रंग-रोगन, पेट्रोलियम या समुद्री उत्पाद से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिल सकता है।

कर्क: व्यापार और कामकाज की स्थिति अनुकूल रहेगी। सकारात्मक सोच के कारण हर काम आसान लगेगा, यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

सिंह: दिन थोड़ा उलझनों भरा रह सकता है। नए काम शुरू करने या जोखिम लेने से बचना बेहतर रहेगा।

कन्या: मैनपावर, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी है। नए अवसर मिल सकते हैं।

तुला: सरकारी और गैर-सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: भाग्य साथ देगा। प्रयास करने पर योजनाएं सफल होंगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

धनु: सेहत को लेकर सतर्क रहें। खान-पान में संयम बरतें और अनावश्यक यात्रा टालना बेहतर रहेगा।

मकर: आर्थिक और व्यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी। दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा।

कुंभ: किसी शक्तिशाली विरोधी से टकराव से बचें। धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी है।

मीन: दिन शुभ रहेगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

Published on: 24 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News