• Friday, 3 July 2026
Logo Logo
Advertisement
आर्थिक तंगी के चलते मां ने तीन बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, इलाके में शोक

03 Jul 2026 | 100 Views

आर्थिक तंगी के चलते मां ने तीन बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, इलाके में शोक

आर्थिक तंगी के चलते मां ने तीन बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या, इलाके में शोक

मानसा शहर के वार्ड नंबर 3 स्थित गुरुद्वारा साहिब के निकट एक किराए के मकान में रहने वाली 35 वर्षीय विधवा महिला संदीप कौर ने कथित तौर पर अपने तीन बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, वीरवार दोपहर करीब 12 बजे संदीप कौर ने पहले अपने बच्चों खुशप्रीत (12 वर्ष), सुमनदीप (7 वर्ष) और डेढ़ वर्षीय विश्वास सिंह का गला घोंट दिया। इसके बाद उसने रस्सी के फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना का खुलासा शाम के समय तब हुआ, जब महिला का एक रिश्तेदार उसके घर पहुंचा। घर के अंदर चारों के शव देखकर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि संदीप कौर के पति निक्का सिंह की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और वह अपने बच्चों के साथ किराए के मकान में रहकर मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रही थी। प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे आर्थिक तंगी को कारण माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना मिलते ही पुलिस थाना सिटी-2 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि महिला द्वारा बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या किए जाने की आशंका है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Published on: 03 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News