• Friday, 3 July 2026
Logo Logo
Advertisement
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 545 अंक उछला, निफ्टी 24,300 के पार

03 Jul 2026 | 95 Views

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 545 अंक उछला, निफ्टी 24,300 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 545 अंक उछला, निफ्टी 24,300 के पार

मुंबई : घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन मजबूत शुरुआत देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में निवेशकों की खरीदारी के चलते बीएसई सेंसेक्स 545.89 अंक की बढ़त के साथ 78,048.01 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 173.85 अंक चढ़कर 24,346.90 अंक पर कारोबार करता दिखाई दिया।

सेंसेक्स में शामिल प्रमुख कंपनियों में एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एनटीपीसी और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर दबाव में रहे।

वैश्विक बाजारों से भी सकारात्मक संकेत मिले। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्की-225, चीन का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.80 प्रतिशत फिसल गया। एसएंडपी 500 लगभग सपाट स्तर पर बंद हुआ।

कमोडिटी बाजार में अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.63 प्रतिशत गिरकर करीब 72.25 डॉलर प्रति बैरल पर रही, जिससे ऊर्जा लागत को लेकर कुछ राहत के संकेत मिले हैं।

शेयर बाजार के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) गुरुवार को शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 311.82 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की। हालांकि इसके बावजूद घरेलू निवेशकों की मजबूत भागीदारी से बाजार में सकारात्मक माहौल बना रहा।

गौरतलब है कि गुरुवार को भी बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 579.48 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 169.85 अंक चढ़कर दिन के कारोबार का समापन करने में सफल रहा था।

Published on: 03 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News