• Monday, 27 April 2026
Logo Logo
Advertisement
अमृतसर सैक्टर में BSF की बड़ी कार्रवाई: 4.5 किलो हेरोइन बरामद

27 Apr 2026 | 94 Views

अमृतसर सैक्टर में BSF की बड़ी कार्रवाई: 4.5 किलो हेरोइन बरामद

सीमा सुरक्षा बल (BSF) की अमृतसर सैक्टर टीम ने दो अलग-अलग मामलों में करीब साढ़े 4 किलो हेरोइन जब्त कर बड़ी सफलता हासिल की है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 21 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, पहली बरामदगी बच्चीविंड गांव के सीमावर्ती इलाके से हुई, जहां से 2.5 किलो हेरोइन पकड़ी गई। दूसरी कार्रवाई भैणी राजपुताना क्षेत्र में की गई, जहां से 2.172 किलो हेरोइन बरामद हुई।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि हेरोइन के पैकेट्स के साथ छल्ले लगे हुए थे। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए इनकी तस्करी की गई और भारतीय सीमा में गिराया गया।

गौरतलब है कि पिछले तीन महीनों में BSF द्वारा कुल 345 किलो हेरोइन जब्त की जा चुकी है, जो सीमावर्ती इलाकों में ड्रग तस्करी के बढ़ते खतरे और सुरक्षा बलों की सतर्कता दोनों को दर्शाता है।

Published on: 27 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News