• Sunday, 26 April 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन पर साप्ताहिक क्राइम मीटिंग आयोजित

26 Apr 2026 | 50 Views

जालंधर में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन पर साप्ताहिक क्राइम मीटिंग आयोजित

जालंधर, 25 अप्रैल:

शहर में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस द्वारा एक अहम बैठक आयोजित की गई। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में यह साप्ताहिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें सभी एसएचओ, ईआरएस/ट्रैफिक इंचार्ज, चौकी प्रभारी और विभिन्न यूनिटों के अधिकारी शामिल हुए।

बैठक में डिप्टी कमिश्नर पुलिस (इन्वेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों और डिप्टी कमिश्नर पुलिस (हेडक्वार्टर) परमिंदर सिंह हीर भी मौजूद रहे।

मीटिंग के दौरान नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई, नशा करने वालों के पुनर्वास के लिए ओट सेंटर में दाखिला, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, लूट-खसोट की घटनाओं पर रोक, सेफ पंजाब पोर्टल पर पेंडिंग शिकायतों के समाधान और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जारी किए गए मुख्य निर्देश:

शहर में अपराध रोकने के लिए दिन-रात गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सभी थानों में लंबित मामलों और शिकायतों की समीक्षा कर उन्हें जल्द निपटाने और समय पर चार्जशीट दाखिल करने पर जोर दिया गया।

संगठित अपराध, नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने तथा आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करने के लिए नशे में ड्राइविंग, तेज रफ्तार, नियमों की उल्लंघना और सड़कों पर अवैध कब्जों के खिलाफ सख्ती बरतने को कहा गया।

इमरजेंसी हेल्पलाइन 112 और 1091 पर आने वाली शिकायतों का तुरंत निपटारा कर नागरिकों तक समय पर सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी और मेहनत से निभाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शहर को अपराध मुक्त बनाना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

Published on: 26 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News