• Saturday, 25 April 2026
Logo Logo
Advertisement
पंजाब सरकार द्वारा गेहूं का एक-एक दाना खरीदने की प्रतिबद्धता दोहराई

25 Apr 2026 | 78 Views

पंजाब सरकार द्वारा गेहूं का एक-एक दाना खरीदने की प्रतिबद्धता दोहराई

जालंधर, 24 अप्रैल : डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने बताया कि आज शाम तक जिले की मंडियों में 3,31,627 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई है, जिसमें से विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 3,31,419 मीट्रिक टन गेहूं खरीद लिया गया है।

 

उन्होंने बताया कि खरीदी गई गेहूं की किसानों को निर्धारित समय के अंदर 882 करोड़ रुपये की अदायगी भी सुनिश्चित बना दी गई है।

 

डिप्टी कमिश्नर ने गेहूं की खरीद का जायजा लेते हुए अधिकारियों को लिफ्टिंग में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीद एजेंसियों को हिदायत की कि निर्धारित समय के अंदर मंडियों से खरीदी गई गेहूं का स्टॉक उठाना सुनिश्चित बनाया जाए।

 

पंजाब सरकार द्वारा गेहूं का एक-एक दाना खरीदने की वचनबद्धता दोहराते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किसानों को मंडियों में कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी खरीद प्रक्रिया को उचित और निर्विघ्न ढंग से निपटाने के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

 

उन्होंने बताया कि इस बार जिले में 5 लाख 27 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Published on: 25 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News