• Saturday, 25 April 2026
Logo Logo
Advertisement
ज़िले के स्कूल प्रिंसिपलों और करियर काउंसलरों को रोज़गार के विकल्पों संबंधी दी गई जानकारी

25 Apr 2026 | 95 Views

ज़िले के स्कूल प्रिंसिपलों और करियर काउंसलरों को रोज़गार के विकल्पों संबंधी दी गई जानकारी

जालंधर, 24 अप्रैल: ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो द्वारा स्थानीय अंबेडकर भवन में एक विशेष करियर कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें ज़िले के सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के प्रिंसिपल और करियर काउंसलरों ने भाग लिया।

 

डिप्टी डायरेक्टर, ज़िला रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण ब्यूरो नीलम महे ने करियर कॉन्फ्रेंस के मौके पर संबोधन करते हुए बताया कि इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य ज़िले के सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों और करियर काउंसलरों के साथ विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित अलग-अलग रोज़गार के विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी साझा करना है, ताकि वे विद्यार्थियों को स्कूल के समय में ही अपनी रुचि के अनुसार उच्च शिक्षा और व्यवसायिक कोर्सों का चयन करने में सक्षम बना सकें और उनके भविष्य को संवारने में मदद कर सकें।

 

कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब कौशल विकास मिशन, जालंधर से बी.टी.एम. मंदीप कौर ने राज्य और केंद्र सरकार की कल्याण योजनाओं के तहत विद्यार्थियों के लिए चलाए जा रहे मुफ्त कौशल विकास प्रशिक्षण कोर्सों के बारे में जानकारी दी।

 

 

 

इसी तरह ज़ोनल रिक्रूटिंग दफ्तर (आर्मी), जालंधर कैंट से हवलदार रतीश कुमार ने भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए विद्यार्थियों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक मापदंड, लिखित और फिजिकल परीक्षा के मापदंडों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

 

 

 

आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कपूरथला से सहायक रजिस्ट्रार मोहित जैन ने यूनिवर्सिटी द्वारा रेगुलर और डिस्टेंस मोड के तहत चलाए जा रहे डिप्लोमा/डिग्री/सर्टिफिकेट कोर्सों के अलावा स्कॉलरशिप/फेलोशिप/स्टाइपेंड स्कीमों के बारे में बताया। रूरल डेवलपमेंट एंड सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से डायरेक्टर संजीप कुमार चौहान ने संस्थान में चलाए जा रहे व्यवसायिक/स्वरोज़गार कोर्सों के बारे में जानकारी करवाई।

 

ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो, जालंधर से करियर काउंसलर गौरव कुमार तथा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से सीनियर अफसर अमृतपाल सिंह कलसी और वरुण नयर ने भी लाभदायक जानकारी साझा की।

 

 

 

डिप्टी डायरेक्टर नीलम महे ने ब्यूरो द्वारा विद्यार्थियों की करियर संबंधी चुनाव में मदद के लिए एक विशेष पहल के तहत तैयार की गई विशिष्ट करियर बुकलेट के बारे में भी विस्तार से बताया।

 

 

 

इस मौके पर अन्य के अलावा रोज़गार उत्पत्ति, हुनर विकास और प्रशिक्षण अधिकारी नरेश कुमार भी मौजूद थे।

Published on: 25 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News