• Saturday, 19 September 2026
Logo Logo
Advertisement
बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले फरीदकोट में बड़ी कार्रवाई, दो ग्रेनेड के साथ युवक गिरफ्तार

18 Sep 2026 | 56 Views

बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले फरीदकोट में बड़ी कार्रवाई, दो ग्रेनेड के साथ युवक गिरफ्तार

बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले फरीदकोट में बड़ी कार्रवाई, दो ग्रेनेड के साथ युवक गिरफ्तार

फरीदकोट। बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले फरीदकोट में काउंटर इंटेलिजेंस ने कथित आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए दो ग्रेनेड के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरु अर्जन देव नगर निवासी नवजोत सिंह उर्फ नव के रूप में हुई है।

काउंटर इंटेलिजेंस के अनुसार, आरोपी के पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से संपर्क होने का संदेह है। जांच एजेंसी का आरोप है कि उसने ड्रोन के माध्यम से विस्फोटक सामग्री मंगवाई थी। टीम ने नवजोत सिंह को फिरोजपुर से एक्टिवा पर फरीदकोट आते समय गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, फाजिल्का में एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट और यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके कथित नेटवर्क, ग्रेनेड की सप्लाई और संभावित निशाने से संबंधित जानकारी जुटा रही है।

बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले सुरक्षा बढ़ी

19 सितंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय बाबा फरीद आगमन पर्व से पहले हुई इस गिरफ्तारी को सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद ग्रेनेड कहां से आए और क्या इनका इस्तेमाल किसी वारदात के लिए किया जाना था।

पिता का दावा—12 सितंबर को कनाडा से लौटा था बेटा

आरोपी के पिता सूबा सिंह ने बताया कि उनका बेटा कनाडा का पीआर है और 12 सितंबर को भारत लौटा था। उनके अनुसार, गुरुवार शाम नवजोत ने बताया था कि उसका कोई कोरियर आने वाला है। इसके बाद वह बेटे के साथ कोरियर लेने सादिक चौक पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

सूबा सिंह ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और इंसाफ की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के वास्तव में किसी आतंकी नेटवर्क से संबंध हैं या नहीं तथा बरामद ग्रेनेड की आपूर्ति किस माध्यम से हुई।

Published on: 18 Sep 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News