• Saturday, 12 September 2026
Logo Logo
Advertisement
ब्लॉक भोगपुर के कबड्डी सर्कल स्टाइल अंडर-17 (लड़के) मुकाबले में एलकान पब्लिक स्कूल विजेता

12 Sep 2026 | 11 Views

ब्लॉक भोगपुर के कबड्डी सर्कल स्टाइल अंडर-17 (लड़के) मुकाबले में एलकान पब्लिक स्कूल विजेता

ब्लॉक भोगपुर के कबड्डी सर्कल स्टाइल अंडर-17 (लड़के) मुकाबले में एलकान पब्लिक स्कूल विजेता

 

ब्लॉक रुड़का कलां खो-खो अंडर-20 (लड़कियां) मुकाबले में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काना ढेसियां ने मारी बाजी

 

जालंधर, 11 सितंबर : पंजाब सरकार द्वारा नौजवानों को खेलों से जोड़ने के लिए करवाए जा रहे खेड़ां वतन पंजाब दीया -2026 के तहत ब्लॉक स्तरीय मुकाबलों के दूसरे दिन विभिन्न खेलों के दिलचस्प मुकाबले हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

 

ब्लॉक भोगपुर के कबड्डी सर्कल स्टाइल अंडर-17 लड़के मुकाबले में एलकान पब्लिक स्कूल, काला बकरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भटनूरा दूसरे स्थान पर रहा।

 

ब्लॉक जालंधर पूर्वी के कबड्डी सर्कल स्टाइल अंडर-21 (लड़के) मुकाबले में ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने पहला और देवी सहाय सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया।

 

खो-खो अंडर-21 लड़कियां मुकाबले में देवी सहाय सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि एस.डी. फूलरवान, प्रेम चंद मारकंडे कॉलेज, जालंधर ने दूसरा और ट्रिनिटी कॉलेज, जालंधर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह खो-खो अंडर-21 लड़के मुकाबले में दोआबा क्लब, जालंधर पहले और ट्रिनिटी कॉलेज, जालंधर दूसरे स्थान पर रहा।

 

ब्लॉक रुड़का कलां खो-खो अंडर-20 (लड़कियां) मुकाबले में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काना ढेसियां ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि एस.टी.एस. वर्ल्ड स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।

 

फुटबॉल अंडर-17 लड़कियां मुकाबले में वाई.एफ.सी. रुड़का कलां पहले और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दादूवाल दूसरे स्थान पर रहा। फुटबॉल अंडर-14 लड़के मुकाबले में वाई.एफ.सी. रुड़का कलां ने पहला और बुंडाला ने दूसरा स्थान हासिल किया।

 

ब्लॉक फिल्लौर वॉलीबॉल अंडर-14 लड़कियां मुकाबले में मंसूरपुर पहले और सरकारी मिडल स्कूल, धलेता दूसरे स्थान पर रहा।

 

ब्लॉक फिल्लौर के खेल मुकाबलों के दौरान ‘आप’ नेता हरजोत कौर लोटिया ने विशेष तौर पर पहुंचकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने नौजवानों को नशों से दूर रहने और खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

 

Published on: 12 Sep 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News