• Saturday, 12 September 2026
Logo Logo
Advertisement
पंजाब में नशों के खिलाफ फैसलाकुन जंग है युद्ध नशे के विरुद्ध : अमन अरोड़ा

12 Sep 2026 | 12 Views

पंजाब में नशों के खिलाफ फैसलाकुन जंग है युद्ध नशे के विरुद्ध : अमन अरोड़ा

पंजाब में नशों के खिलाफ फैसलाकुन जंग है युद्ध नशे के विरुद्ध : अमन अरोड़ा

 

कहा मुहिम तहत 551 दिनों दौरान 76,000 से अधिक गिरफ्तारियां की, अब अंतिम चरण में 500 सदस्यों की टीम पहुंचेगी हर गांव और वार्ड तक

 

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ की समूची टीम को इस बुराई के खिलाफ शानदार काम करने के लिए दी बधाई

 

फिल्लौर (जालंधर), 11 सितंबर : पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी, सुचारु प्रशासन और सूचना तकनीक, रोजगार उत्पत्ति एवं प्रशिक्षण, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने आज ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम को पंजाब में नशों के खिलाफ एक फैसलाकुन जंग करार दिया। उन्होंने कहा कि इस मुहिम के तहत 551 दिनों के दौरान 76,000 से अधिक गिरफ्तारियां की गई है।

 

पंजाब पुलिस अकादमी, फिल्लौर में प्रदेश भर से इकट्ठा हुए ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ टीम के 500 से अधिक सदस्यों को संबोधित करते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि इस मुहिम ने प्रदेश में नशों के नेटवर्क की कमर तोड़कर नशों की समस्या से निपटने में शानदार भूमिका निभाई है।

 

टीम सदस्यों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नशा तस्करी में शामिल लोग और नशा तस्करों की मदद करने वाले लोग अब सख्त कार्रवाई से डरते हैं और इस ‘घिनौने काम’ से दूर रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ पक्के इरादे वाली सरकार ही नशों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई कर सकती थी। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने नशों की समस्या से निपटने का अपना दृढ़ इरादा दिखाया है।

 

श्री अरोड़ा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि पिछले समयों दौरान सत्ताधारी पार्टियों के नेता नशों के नेटवर्क में सीधे तौर पर शामिल रहे, जिससे पंजाब नशों की जकड़ में आ गया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने इस समस्या के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है, जिसका मकसद पंजाब को नशों से मुक्त करना और इसे फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाना है।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम अब अपने अंतिम चरण में दाखिल हो रही है। अगले एक महीने के दौरान 500 से अधिक टीम सदस्य प्रत्येक गांव और वार्ड में जाकर निवासियों से मिलेंगे और नशों की समस्या के खिलाफ लड़ाई में हुई प्रगति के बारे में चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह व्यापक लोक-संपर्क मुहिम जमीनी स्तर पर लोगों में जागरूकता पैदा करके और चल रही मुहिम में जन भागीदारी को और मजबूत करके नशों की बुराई के खात्मे में फैसलाकुन कदम साबित होगी।

 

इस मौके पर मौजूद प्रमुख हस्तियों में नशा मुक्ति मोर्चा के प्रदेश ऑब्जर्वर अशित कुमार, दोआबा कोऑर्डिनेटर अतिन अग्निहोत्री, दिनेश सूरी और पुष्पिंदर चाहल, जोन कोऑर्डिनेटर दीक्षिन धवन, अनु बब्बर, गगन धालीवाल के साथ-साथ जिला कोऑर्डिनेटर शामिल थे।

Published on: 12 Sep 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News