• Monday, 6 April 2026
Logo Logo
Advertisement
चंडीगढ़ में बम की धमकी से हड़कंप, कई स्कूल खाली कराए गए | जालंधर भी अलर्ट पर

06 Apr 2026 | 9 Views

चंडीगढ़ में बम की धमकी से हड़कंप, कई स्कूल खाली कराए गए | जालंधर भी अलर्ट पर

चंडीगढ़ में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई। सेक्टर 41, 45 और 47 स्थित 4 से 5 बड़े स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और सभी स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी गई। सुरक्षा के मद्देनजर कई स्कूलों को खाली कराया गया। धमकी की खबर सुनते ही अभिभावक भी घबराकर स्कूलों के बाहर पहुंचने लगे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर टीम भी जांच में जुट गई है और धमकी भरे ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

जालंधर के स्कूलों को भी मिली धमकी

चंडीगढ़ के साथ-साथ जालंधर में भी इसी तरह की धमकियां मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। जानकारी के मुताबिक, Delhi Public School (डीपीएस), Mayor World School और MGN Public School समेत कई नामी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी दी गई है।

इन घटनाओं के बाद पुलिस द्वारा स्कूलों की जांच, तलाशी अभियान और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

गौरतलब है कि चंडीगढ़ में पहले भी कई निजी और सरकारी स्कूलों, जिला अदालत, हाईकोर्ट और पासपोर्ट ऑफिस को बम की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि हर बार जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Published on: 06 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News