• Saturday, 28 March 2026
Logo Logo
Advertisement
डिप्टी कमिश्नर ने राज्य स्तरीय प्राईमरी स्कूल खेलों में जालंधर का नाम रोशन करने वाली हॉकी टीम को किया सम्मानित

28 Mar 2026 | 9 Views

डिप्टी कमिश्नर ने राज्य स्तरीय प्राईमरी स्कूल खेलों में जालंधर का नाम रोशन करने वाली हॉकी टीम को किया सम्मानित

जालंधर, 27 मार्च : डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने रूपनगर में आयोजित राज्य स्तरीय प्राईमरी स्कूल खेलों में हॉकी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल करने वाली जिला जालंधर की अंडर-11 हॉकी टीम को सम्मानित किया।

 

 

 

डिप्टी कमिश्नर ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति जज्बे की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की इस जीत ने जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हॉकी हमारी पारंपरिक खेल है और इसमें ऐसे शानदार प्रदर्शन से अन्य बच्चों में भी खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी। इस मौके पर उनके साथ सहायक कमिश्नर (यू.टी.) मुकिलन आर. वी. मौजूद थे।

 

 

 

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा खेलों को प्रफुल्लित करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों को हर संभव सुविधाएं मुहैया करवाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कमाल दिखा सकें। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

 

 

 

डिप्टी कमिश्नर ने टीम के कोच और शिक्षकों को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए उन्हें विद्यार्थियों को खेलों से जोड़ने के लिए अधिक से अधिक प्रयास करने को कहा ताकि नशा मुक्त रंगला पंजाब के सपने को साकार किया जा सके।

 

 

 

जिक्रयोग्य है कि जालंधर की टीम ने यह खिताब राज्य स्तरीय प्राईमरी स्कूल खेलों में संगरूर को 5-0 से हराकर जीता है।

 

 

 

इस टीम में संत अवतार सिंह मेमोरियल स्कूल सीचेवाल के विद्यार्थी गुरमीत सिंह, सुख सहज सिंह, गुरचरणजीत सिंह, गुरवीर प्रताप सिंह और सरकारी प्राईमरी स्कूल तेहंग के सलूर अंसारी, प्रदीप कुमार, जतिन कुमार, वंश कुमार, दीपेश कुमार और रजनीश कुमार शामिल थे।

 

 

 

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी हरजिंदर कौर, उप जिला शिक्षा अधिकारी मुनीश शर्मा, बी.पी.ई.ओ. बी.के. महिमी, गाइड अध्यापक विजय कुमार, कुलविंदर सिंह, रमेश्वर चंद्र, जसवीर सिंह, वरिंदरवीर सिंह, अमनदीप, पंकज शर्मा, संजीव जोशी, कमलजीत सिंह, प्रदीप, पृतपाल सिंह, रविंदर कंग भी मौजूद थे।

Published on: 28 Mar 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News