• Sunday, 20 September 2026
Logo Logo
Advertisement
गढ़ा रोड फ्लाईओवर मामले में दुकानदारों के हक में खड़ी रहेगी ‘आप’: डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुब्हाना

15 Sep 2026 | 43 Views

गढ़ा रोड फ्लाईओवर मामले में दुकानदारों के हक में खड़ी रहेगी ‘आप’: डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुब्हाना

गढ़ा रोड फ्लाईओवर मामले में दुकानदारों के हक में खड़ी रहेगी ‘आप’: डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुब्हाना

 

बोले—विकास जरूरी है, लेकिन लोगों की रोजी-रोटी और कारोबार की कीमत पर नहीं

 

जालंधर। जालंधर कैंट के गढ़ा रोड पर फ्लाईओवर के मुद्दे को लेकर दुकानदारों द्वारा किए गए रोष प्रदर्शन में शामिल हुए डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुब्हाना ने दुकानदारों की समस्याएं और चिंताएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी दुकानदारों के जायज हकों के लिए उनके साथ खड़ी रहेगी।

 

मलकीत सिंह सुब्हाना ने कहा कि गढ़ा रोड फ्लाईओवर केंद्र सरकार द्वारा मंजूर किया गया है और इसके उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू की भी शिरकत रही थी। उन्होंने कहा कि विकास कार्य लोगों की सुविधा के लिए किए जाते हैं, लेकिन यदि किसी परियोजना के कारण स्थानीय दुकानदारों की रोजी-रोटी, कारोबार या आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो इस मुद्दे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी विकास के खिलाफ नहीं है, लेकिन विकास के नाम पर लोगों की रोजी-रोटी और उनके अधिकारों की अनदेखी भी स्वीकार नहीं की जा सकती। सरकार और संबंधित विभागों को दुकानदारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उचित समाधान निकालना चाहिए।

 

डिप्टी मेयर ने कहा कि किसी भी बड़े विकास प्रोजेक्ट को लागू करने से पहले स्थानीय लोगों और प्रभावित दुकानदारों की समस्याओं को समझना और उनका उचित समाधान करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों की चिंताओं को दूर करके ही विकास परियोजनाओं को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा सकता है।

 

मलकीत सिंह सुब्हाना ने कहा, “लोगों की आवाज ही हमारी आवाज है। जालंधर कैंट के लोगों और दुकानदारों के अधिकारों के लिए हम हमेशा आगे रहेंगे। उनकी जायज मांगों को हर स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।”

 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जालंधर कैंट के लोगों और दुकानदारों के साथ खड़ी है तथा उनकी जायज समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और सरकार के समक्ष मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।

Published on: 15 Sep 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News