• Wednesday, 10 June 2026
Logo Logo
Advertisement
होशियारपुर के सरदार बहादुर अमीन चंद सोनी आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, बजवाड़ा में दाखिला शुरू

10 Jun 2026 | 8 Views

होशियारपुर के सरदार बहादुर अमीन चंद सोनी आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, बजवाड़ा में दाखिला शुरू

होशियारपुर के सरदार बहादुर अमीन चंद सोनी आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, बजवाड़ा में दाखिला शुरू

 

 

अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर करे संपर्क, 18 जून तक ईमेल से भेजे आवेदन 

 

 

जालंधर, 9 जून :

डिप्टी डायरेक्टर, जिला ब्यूरो ऑफ रोज़गार, उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण नीलम महे ने जानकारी देते हुए बताया कि होशियारपुर जिले के अंतर्गत आने वाला सरदार बहादुर अमीन चंद सोनी आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट, बजवाड़ा पंजाब सरकार के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग का एक उद्यम है।

 

उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य सी.डी.एस., ए.एफ.सी.ए.टी. तथा ओ.टी.ए. आदि जैसी विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं के माध्यम से सशस्त्र बलों में स्नातक स्तर के प्रवेश के लिए इच्छुक युवाओं को तैयार करना है।

उन्होंने बताया कि इस संस्थान के प्रशिक्षण प्रोग्राम का पहला बैच जुलाई 2026 के पहले सप्ताह से शुरू होने जा रहा है।

 

डिप्टी डायरेक्टर ने आगे बताया कि संस्थान द्वारा प्रवेश परीक्षाओं के लिए तीन महीने की संरचित अकादमिक प्रशिक्षण और तीन सप्ताह की एस.एस.बी. प्रशिक्षण की पेशकश की जाती है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान उन उम्मीदवारों के साथ-साथ उन विद्यार्थियों के लिए भी उपलब्ध है जो वर्तमान में ग्रेजुएशन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसका लाभ लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए हॉस्टल आवास भी उपलब्ध होगा। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरकर 18 जून 2026 तक संस्थान की ईमेल आईडी sbacsafpihoshiarpur@gmail.com पर भेज सकते है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोज़गार एवं कारोबार ब्यूरो, जालंधर के हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर संपर्क किया जा सकता है।

Published on: 10 Jun 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News