• Saturday, 10 October 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर के फगवाड़ा गेट में नकली लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, दो सगे भाइयों समेत 5 गिरफ्तार

10 Oct 2026 | 33 Views

जालंधर के फगवाड़ा गेट में नकली लॉटरी कारोबार का भंडाफोड़, दो सगे भाइयों समेत 5 गिरफ्तार

पंजाब सरकार की फर्जी लॉटरी बेचने का आरोप, पुलिस ने लैपटॉप, प्रिंटर, रिकॉर्ड और 42 हजार रुपये किए बरामद

जालंधर (Vikas Moudgil): जालंधर के फगवाड़ा गेट इलाके में थाना नंबर 3 की पुलिस ने कथित फर्जी सरकारी लॉटरी और दड़े-सट्टे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कथित तौर पर इस धंधे का संचालन करने वाला हरविंदर सिंह मोनू, उसका सगा भाई हरजीत सिंह और तीन अन्य व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस ने मौके से कई सामान भी बरामद किए हैं, जिनमें लैपटॉप, प्रिंटर, रिकॉर्ड और 42 हजार रुपये की नकदी शामिल है।

थाना नंबर 3 के प्रभारी जगदीश लाल के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फगवाड़ा गेट की एक गली में दो सगे भाई पंजाब सरकार की नकली लॉटरी के नाम पर कारोबार चला रहे हैं। आरोप है कि इस माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकान पर छापेमारी की।

पुलिस के अनुसार, जब टीम मौके पर पहुंची तो दुकान में ग्राहकों की भीड़ मौजूद थी। छापेमारी के दौरान हरविंदर सिंह मोनू, हरजीत सिंह, दुकान में काम करने वाले विपिन दुआ तथा रवि और संजय को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, मौके पर मौजूद ग्राहकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

थाना प्रभारी जगदीश लाल ने बताया कि पुलिस ने मौके से लैपटॉप, प्रिंटर, कारोबार से संबंधित रिकॉर्ड और 42 हजार रुपये बरामद किए हैं। इस मामले में सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

दूसरी ओर, स्थानीय लोगों का कहना है कि हरविंदर सिंह मोनू लंबे समय से कथित तौर पर फर्जी लॉटरी और दड़े-सट्टे का कारोबार कर रहा था। पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों और बरामद सामान की जांच कर रही है।

Published on: 10 Oct 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News