मेगा PTM के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास को मिल रही नई दिशा
पंजाब सरकार द्वारा समय-समय पर राज्य के बच्चों की बेहतरी और शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए विभिन्न योजनाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकारी स्कूलों में मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (PTM) के माध्यम से अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करके विद्यार्थियों की शैक्षणिक कार्यक्षमता में सुधार तथा उनके सर्वांगीण विकास को नई दिशा दी जा रही है।
इसी पहल के तहत आज आयोजित PTM के दौरान जालंधर कैंट की हलका इंचार्ज मैडम राजविंदर थियाड़ा जी ने हलके के गांव कादियावाली, गढ़ा और अर्बन एस्टेट के सरकारी स्कूलों में पहुंचकर बच्चों की पढ़ाई और बेहतर भविष्य को लेकर अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों की बेहतर शिक्षा, अच्छे संस्कारों और सर्वांगीण विकास के लिए अपनी साझा जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने के लिए स्कूल और अभिभावकों के बीच आपसी सहयोग बेहद जरूरी है।
इस मौके पर प्रिंसिपल रुचि आहूजा, सरपंच बलजीत सियाण, पार्षद मिंटू जुनेजा और डॉ. इंद्रजीत भल्ला जी भी उपस्थित रहे।
शिक्षा में सुधार, बच्चों का सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य—यही मान सरकार का संकल्प है।