• Saturday, 4 April 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर में कांग्रेस पार्षद पर FIR: युवक पर हमला और रिवॉल्वर दिखाने के आरोप

04 Apr 2026 | 41 Views

जालंधर में कांग्रेस पार्षद पर FIR: युवक पर हमला और रिवॉल्वर दिखाने के आरोप

जालंधर से राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, थाना-1 क्षेत्र में वार्ड-84 से जुड़े कांग्रेस पार्षद नीरज जस्सल उर्फ कालू पर अपने पुराने चुनावी प्रतिद्वंद्वी युवक पर हमला करने और लाइसेंसी रिवॉल्वर से धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं।

रिवॉल्वर की बट से किया हमला

शिकायतकर्ता पुनीश उर्फ हनी विरदी, निवासी रविदास नगर, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 मार्च की रात पार्षद ने उस पर हमला किया। आरोप है कि विवाद के दौरान पार्षद ने रिवॉल्वर निकालकर लहराई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि बहस बढ़ने पर आरोपी ने रिवॉल्वर की बट से पुनीश के सिर और नाक पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस कर रही छापेमारी

पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

Published on: 04 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News