• Thursday, 14 May 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर में कन्हैया मित्तल के कार्यक्रम को लेकर विवाद, प्रशासन और  पूर्व विधायक Sheetal Angural  आमने-सामने

14 May 2026 | 131 Views

जालंधर में कन्हैया मित्तल के कार्यक्रम को लेकर विवाद, प्रशासन और पूर्व विधायक Sheetal Angural आमने-सामने

जालंधर में कन्हैया मित्तल के कार्यक्रम को लेकर विवाद, तैयारियां रुकवाने के आरोप

 

जालंधर।

साईं दास स्कूल ग्राउंड, जालंधर में कष्ट निवारण बाला जी मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित किए जा रहे प्रसिद्ध भजन गायक Kanhaiya Mittal के धार्मिक कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आयोजकों ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम स्थल पर चल रहे डेकोरेशन, लाइट और अन्य तैयारियों के कार्य को राजनीतिक दबाव के चलते जालंधर पुलिस द्वारा रुकवा दिया गया।

 

इस मामले को लेकर आयोजकों और हिंदू संगठनों में रोष देखने को मिल रहा है। आयोजकों का कहना है कि धार्मिक आयोजन को रोकने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका हिंदू समाज विरोध करेगा।

 

पूर्व विधायक Sheetal Angural ने मीडिया को जारी संदेश में कहा कि वह तुरंत साईं दास स्कूल ग्राउंड पहुंच रहे हैं तथा मीडिया प्रतिनिधियों से भी मौके पर पहुंचने की अपील की है, ताकि पूरे घटनाक्रम को जनता तक पहुंचाया जा सके।

 

मौके पर तनावपूर्ण माहौल बनने की संभावना के बीच पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Published on: 14 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News