• Wednesday, 16 September 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर में दूध हुआ महंगा, 1 अप्रैल से प्रति लीटर 5 रुपए बढ़े दाम

31 Mar 2026 | 161 Views

जालंधर में दूध हुआ महंगा, 1 अप्रैल से प्रति लीटर 5 रुपए बढ़े दाम

जालंधर में महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को अब दूध के लिए भी ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। खालसा डेयरी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जामशेर डेयरी कॉम्प्लेक्स में हुई बैठक के बाद 1 अप्रैल से दूध के दाम 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

डेयरी संचालकों का कहना है कि पिछले साल आई बाढ़ के कारण पशुओं के चारे को भारी नुकसान हुआ, जिससे उत्पादन लागत में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा पशुओं की कीमतों में भी बड़ा उछाल आया है। भैंस, जो पहले करीब 1 लाख रुपये में मिलती थी, अब उसके दाम लगभग दोगुने हो गए हैं, जबकि गाय की कीमत 40 हजार से बढ़कर करीब 90 हजार रुपए तक पहुंच गई है।

सोसाइटी के प्रधान बलविंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में डेयरी मालिकों ने बताया कि पशुओं की खल, बिनौला, तूड़ी और दलीया के रेट भी काफी बढ़ गए हैं, जिसके चलते पुराने रेट पर दूध बेचना मुश्किल हो गया था।

📊 नए रेट इस प्रकार हैं:

  • गाय का दूध: 65 रुपए से बढ़कर 70 रुपए प्रति लीटर
  • भैंस का दूध: 70 रुपए से बढ़कर 75 रुपए प्रति लीटर
  • फैट रेट: 9.50 रुपए से बढ़कर 10.50 रुपए

डेयरी संचालकों के अनुसार, बढ़ती लागत को देखते हुए यह फैसला लेना आवश्यक हो गया था।

Published on: 31 Mar 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News