• Wednesday, 7 October 2026
Logo Logo
Advertisement
पंजाबी गायक बूटा मुहम्मद की कार हादसे का शिकार, बड़ा हादसा टला

07 Oct 2026 | 73 Views

पंजाबी गायक बूटा मुहम्मद की कार हादसे का शिकार, बड़ा हादसा टला

पंजाबी गायक बूटा मुहम्मद की कार हादसे का शिकार, बड़ा हादसा टला

मशहूर पंजाबी गायक बूटा मुहम्मद की कार के साथ जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। यह दुर्घटना जालंधर के सूच्ची पिंड क्षेत्र के पास स्थित इंडियन ऑयल डिपो के नजदीक हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्राले ने गायक की कार को टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बूटा मुहम्मद अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और ट्राले दोनों को काफी नुकसान पहुंचा। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ और सभी लोग सुरक्षित बच गए।

हादसे के बाद मौके पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाने के साथ-साथ हाईवे पर प्रभावित यातायात को भी सुचारु रूप से शुरू करवाया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्राले को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे के बाद गायक बूटा मुहम्मद के प्रशंसकों ने उनके और उनके परिवार की सलामती पर राहत जताई है। समय रहते बड़ा हादसा टल जाने से सभी ने संतोष व्यक्त किया है।

Published on: 07 Oct 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News