• Tuesday, 6 October 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर कैंट — स्वच्छता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

06 Oct 2026 | 22 Views

जालंधर कैंट — स्वच्छता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

जालंधर कैंट — स्वच्छता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

 

ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के गांव शाहपुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित किया गया।

 

इस प्लांट का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के कुशल नेतृत्व में जालंधर कैंट की हलका इंचार्ज मैडम राजविंदर थियाड़ा जी द्वारा अपने कर-कमलों से किया गया।

 

इस अवसर पर अपने संबोधन में मैडम राजविंदर थियाड़ा जी ने क्षेत्रवासियों को बताया कि इस प्लांट के शुरू होने से कचरे का उचित प्रबंधन किया जाएगा और कचरे से जैविक खाद तैयार की जाएगी। यह पहल गांवों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

 

इस अवसर पर सरपंच राकेश कुमार, पंच संध्या, मनजीत कौर, अमरजीत कौर, हरनेक सिंह एवं पलपिंदर कौर सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Published on: 06 Oct 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News