• Saturday, 20 June 2026
Logo Logo
Advertisement
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने खुली कचहरी लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं

20 Jun 2026 | 7 Views

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने खुली कचहरी लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने खुली कचहरी लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं

 

गांव नगर पहुंचकर हाईवे पर खड़े गंदे पानी के मामले का लिया जायजा

 

गांव मियोंवाल में मृतक दलित युवक के परिवार के साथ दुख साझा किया

 

फिल्लौर (जालंधर), 19 जून:

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने आज अपने फिल्लौर दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर खुली कचहरी लगाकर लोगों की समस्याओं की सुनवाई की और अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

 

अपने दौरे के दौरान चेयरमैन श्री गढ़ी ने गांव नगर में हाईवे पर खड़े गंदे पानी की निकासी के मामले का जायजा लेने के लिए मौके का दौरा किया। मामले की सुनवाई करते हुए श्री गढ़ी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने इस मौके पर पंजाब सरकार द्वारा लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। इस मौके पर एस.डी.एम. फिल्लौर, तहसीलदार, बी.डी.पी.ओ. सहित अन्य प्रशासकीय अधिकारी भी मौजूद थे।

 

श्री गढ़ी ने गांव मियोंवाल के एक दलित युवक, जिसकी हाल ही में टिप्पर के नीचे आने से मौत हो गई थी, के परिवार के साथ दुख साझा किया।

 

इस दौरान गांव मोरों में चेयरमैन श्री गढ़ी के प्रयासों से दो पक्षों के बीच खेल मैदान बनाने को लेकर चल रहे विवाद को आपसी सहमति से सुलझा लिया गया।

 

अपने दौरे के दौरान श्री गढ़ी ने जहां गांव अकलपुर स्थित डेरा ब्रह्म दास में नतमस्तक होकर गद्दीनशीन बाबा जसपाल सिंह का आशीर्वाद लिया, वहीं डेरा बाबा मेला राम में नतमस्तक होकर संत परमजीत दास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

उन्होंने श्री राम मंदिर कुटिया गोराया में भी माथा टेका, जहां उन्होंने राज्य के लोगों की तरक्की और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

 

इस दौरे के दौरान उनके साथ सूबा ज्वाइंट सेक्रेटरी ‘आप’ प्रिं. प्रेम कुमार के अलावा ‘आप’ नेता हरजिंदर कौर संधू, अंग्रेज सिंह, कमलेश कुमार, जगदीश सिंह रामा, सरपंच मोरों हरदीप सिंह, किरपाल सिंह पाली और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

Published on: 20 Jun 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News