• Saturday, 5 September 2026
Logo Logo
Advertisement
सुदामा विहार में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, पत्नी की मौत के बाद था मानसिक तनाव में

04 Sep 2026 | 69 Views

सुदामा विहार में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, पत्नी की मौत के बाद था मानसिक तनाव में

सुदामा विहार में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, पत्नी की मौत के बाद था मानसिक तनाव में

जालंधर, 4 सितंबर। सुदामा विहार क्षेत्र में वीरवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब लोगों ने एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता हुआ देखा। घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद थाना-7 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मृतक की पहचान बराती लाल (45) निवासी बहराइच, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी सुदामा विहार, जालंधर के रूप में की है। पुलिस ने मृतक के स्थानीय रिश्तेदारों को सूचित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।

ए.सी.पी. मॉडल टाउन मनमोहन सिंह ने बताया कि सुबह कंट्रोल रूम में सूचना मिलने पर थाना-7 के प्रभारी रविंदर कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मृतक की पहचान बराती लाल के रूप में हुई, जिसके बाद उसके भतीजे राकेश कुमार को सूचना दी गई।

राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि बराती लाल की पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो गया था। उनकी कोई संतान भी नहीं थी। पत्नी की मौत के बाद वह काफी अकेलेपन और मानसिक तनाव से गुजर रहा था तथा रिश्तेदारों से भी कम मिलना-जुलना रखता था।

परिजनों के अनुसार इसी मानसिक परेशानी और अवसाद के चलते बराती लाल ने कथित तौर पर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह मजदूरी का काम करता था और सुदामा विहार में किराये के मकान में रह रहा था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है, हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Published on: 04 Sep 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News