दीपक बाली ने संतों-महापुरुषों का किया धन्यवाद, गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर समारोहों के लिए पंजाब सरकार की योजनाएं सांझा की
संतों-महापुरुषों ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के समागमों के लिए आप सरकार दिया समर्थन: दीपक बाली
हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश की गईं पंजाब सरकार विस्तृत योजना को संतों ने दी मंज़ूरी
ऐतिहासिक जश्नों के लिए काशी, बठिंडा, बनारस और जम्मू से चार बड़ी शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी
ड्रोन शो और गांव-स्तर पर डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग द्वारा गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को घर-घर पहुंचाया जाएगा: बाली
नवंबर में श्री खुरालगढ़ साहिब में तीन दिन का बड़ा राज्य स्तरीय समारोह, दुनिया भर से श्रद्धालुओं को दिया जाएगा न्यौता: बाली
मैराथन, साइकिल रैली और बड़े पैमाने पर पौधे लगाने की योजना, बाली ने संगत से शामिल होने की अपील की
चंडीगढ़, 12 अप्रैल
पंजाब कल्चर और टूरिज्म डिपार्टमेंट के एडवाइजर दीपक बाली ने संतों का दिल से शुक्रिया अदा किया जो माननीय मुख्यमंत्री के अनुरोध पर पंजाब भवन में हुई मीटिंग में शामिल हुए और गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को सफलतापूर्वक मनाने के लिए अपना सहियोग और मार्गदर्शन दिया।
बाली ने बताया कि मीटिंग के दौरान, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब सरकार द्वारा तैयार की गई विस्तृत योजना पेश की, जिसे सभी धार्मिक नेताओं ने खुले दिल से मान लिया। उन्होंने कहा कि संत भी इन समागमों का नेतृत्व और मार्गदर्शन करने के लिए सहमत हो गए हैं, जो मुख्यमंत्री के इस विज़न के मुताबिक है कि सभी समागम उनके आध्यात्मिक मार्गदर्शन में आयोजित किए जाने चाहिए।
मुख्य प्रोग्रामों के बारे में बताते हुए, बाली ने कहा कि चार बड़ी ‘शोभा यात्राओं’ का आयोजन किया जाएगा।, जिनमें काशी (वाराणसी) के साथ-साथ तलवंडी साबो (बठिंडा), बनारस और जम्मू के रूट शामिल होंगे। इसके अलावा, पंजाब के हर विधानसभा क्षेत्र में गुरु रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं को दिखाने वाले ड्रोन शो करवाएं जाएंगे।
उन्होंने आगे बताया कि गुरु रविदास जी के जीवन पर एक खास डॉक्यूमेंट्री तैयार की गई है, जिसे 13,000 गांवों और 4,000 वार्डों में दिखाया जाएगा, ताकि घर-घर जाकर लोगों को गुरु जी की शिक्षाओं से जोड़ा जा सके।
बाली ने घोषणा की कि पूरे पंजाब में बड़े पैमाने पर क्षेत्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके तहत नवंबर में श्री खुरालगढ़ साहिब में तीन दिन का एक बड़ा राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि उसी पवित्र स्थान पर एक बड़ा संत सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें जाने-माने आध्यात्मिक नेता इकट्ठा होंगे।
इन समारोहों के वैश्विक महत्व पर जोर देते हुए, बाली ने कहा कि दुनिया भर से गुरु रविदास जी के भक्तों को इसमें भाग लेने और गुरु जी के दिव्य संदेश से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा, कई सार्वजनिक भागीदारी पहल भी की जाएंगी। इनमें हर जिले में मैराथन और साइकिल रैली के साथ-साथ बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान शामिल है, जिसके तहत हर जिले में लगभग 6.5 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
बाली ने ज़ोर देकर कहा कि इन समागमों की सफलता संगत की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने एक बार फिर सभी संतों महापुरुषों को उनकी कीमती मौजूदगी और सहियोग के लिए धन्यवाद दिया और पंजाब के लोगों से अपील की कि वे आने वाले समागमों में पूरे जोश के साथ हिस्सा लें और इन जश्नों को ऐतिहासिक बनाएं।