जालंधर, 07 अप्रैल :
मुख्य कृषि अधिकारी डा. जसविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि धरती माता बचाओ अभियान के तहत भूमि की उपजाऊ शक्ति बनाए रखने तथा खरीफ की फसलों संबंधी तकनीकी जानकारी प्रदान करने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 10 अप्रैल 2026 को जिला जालंधर के गांव ताजपुर में जिला स्तर का किसान प्रशिक्षण कैंप तथा कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे धरती माता बचाओ अभियान को समर्पित इस कृषि कैंप के दौरान हलका विधायक करतारपुर बलकार सिंह बतौर मुख्य मेहमान शामिल होंगे। उन्होंने आगे बताया कि कैंप का उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर द्वारा किया जाएगा तथा संयुक्त निदेशक कृषि (इनपुट्स) डा. गुरनाम सिंह कैंप की अध्यक्षता करेंगे।
उन्होंने बताया कि कैंप में किसानों को खरीफ की फसलों संबंधी नवीनतम तकनीकी जानकारी देने के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ तथा कृषि विभाग के अधिकारी पहुंच रहे है।
डा. जसविंदर सिंह ने किसानों से अपील की कि 10 अप्रैल को गांव ताजपुर में आयोजित जिला स्तर के इस कैंप में विशाल संख्या में शिरकत करें, कृषि विशेषज्ञों के सुझावों को अपनाएं, खेती को लाभदायक व्यवसाय बनाएं तथा राज्य की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दें।