मेरा भारत NEWS

schoolJalandhar's sandal factory caught fire, children were being called for exam, principal arrested

वृश्चिक वालों का फंसा पैसा मिलेगा वापस, इन राशि वालों के लिए रहेगा मुश्किल दिन

मेष: जमीन से जुड़ा काम आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है। विदेशी स्रोत से वित्तीय लाभ हो सकता है। घर खरीदने का सपना साकार होगा। माता की तरफ से आर्थिक सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की मांग पूरी करने में धन खर्च होगा।

 

वृषभ: आज दैनिक आय स्थिर रहेगा। पारिवारिक खर्च का बोझ उठा सकते हैं। संपत्ति में निवेश से फायदा होगा। बिजनेस में उधार का पैसा वापस मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य के इलाज पर पैसा खर्च होगा।

 

मिथुन: स्थाई बिजनेस से आर्थिक लाभ की स्थिति बन रही है। पारिवारिक कामों में खर्च की स्थिति संतुलित रहेगी। कपड़े का व्यापार कर रहे जातकों को दैनिक आय में वृद्धि की संभावना है।

 

कर्क: कार्यस्थल पर किसी साथी की आर्थिक मदद कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर पिता का आर्थिक सहयोग मिलेगा। व्यापार में कोई किसी प्रकार की वित्तीय नुकसान होने की संभावना है। पारिवारिक मोर्चे पर खर्च बढ़ेगा।

 

सिंह: भौतिक साधन में वृद्धि होने वाली है। नौकरी में सैलरी बढ़ने वाली है। पैतृक संपत्ति के विवाद में धन खर्च होगा। इस समय खर्च पर नियंत्रण करना लाभकारी रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में बड़े भाई से आर्थिक सहयोग मिलने वाला है।

कन्या: वित्तीय स्थिति बिगड़ने के कारण दोस्तों से कर्ज लेना पड़ सकता है। नहीं चाहते हुए भी घरेलू कामों में फिजूलखर्ची होगी। उच्च शिक्षा के लिए बैंक से लोन लेना पड़ सकता है। वाहन खरीदने की योजना साकार होगी।

तुला: घरेलू कामों में खर्च का उतार-चढ़ाव बना रहने वाला है। प्रेमिका को बहुमूल्य वस्तु भेंट कर सकते हैं। जमीनी विवाद में पैसे अधिक खर्च होने वाले हैं। रोमांटिक यात्रा से खर्च बढ़ेगा। व्यापार में लागत की वसूली हो सकती है।

वृश्चिक: बिजनेस में बहुत हद तक आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घरेलू मामलों को लेकर धन खर्च की संभावना प्रबल है। सगे-संबंधियों को आर्थिक मदद कर सकते हैं। दोस्त को दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

धनु: आज दौनिक आय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। साझेदारी वाले बिजनेस से आर्थिक प्रगति होगी। पारिवारिक कामों में खर्च बढ़ने के आसार हैं। दोस्त की आर्थिक मदद का सकते हैं। किसी समारोह में जाने से धन व्यय होगा।

मकर: आज ऑफिस आर्थिक लाभ की खबर मिल सकती है। निजी व्यापार और अधिक फैलेगा। दैनिक जीवन में आर्थिक स्थिति बिगड़ती नजर आएगी। सुचारु रूप से परिवार चलाने में आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ: बिजनेस में आर्थिक लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में आर्थिक चुनौती से निपट सकते हैं। साझेदारी वाले व्यापार में जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आय को प्रभावित करेगा। अच्छे कामों के लिए दान करने से खुशी होगी।

मीन: रचनात्मक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ने से खर्च बढ़ेगा। रुपए-पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। गृहिणी को कीमती चीज उपहार में दे सकते हैं। बिजनेस की रफ्तार सही रफ्तार सही रहेगी।