• Tuesday, 23 June 2026
Logo Logo
Advertisement
डिप्टी कमिश्नर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, बी.एल.ए.-2 नियुक्त करने और बी.एल.ओ. को सहयोग देने की अपील

23 Jun 2026 | 3 Views

डिप्टी कमिश्नर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, बी.एल.ए.-2 नियुक्त करने और बी.एल.ओ. को सहयोग देने की अपील

एस.आई.आर.: 25 जून से घर-घर जाएंगे बूथ लेवल अधिकारी

 

डिप्टी कमिश्नर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, बी.एल.ए.-2 नियुक्त करने और बी.एल.ओ. को सहयोग देने की अपील

 

जालंधर, 23 जून। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने बताया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रक्रिया पूरी करेंगे।

 

जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में भारतीय चुनाव आयोग तथा मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के निर्देशों के तहत आयोजित बैठक के दौरान विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि एस.आई.आर.-2026 का मुख्य उद्देश्य पारदर्शी, त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी अमनिंदर कौर भी मौजूद थीं।

 

वरजीत वालिया ने बताया कि 25 जून से 24 जुलाई तक बी.एल.ओ. घर-घर जाकर इन्यूमरेशन फॉर्म भरवाएंगे। प्रत्येक मतदाता को फॉर्म की दो प्रतियां दी जाएंगी। फॉर्म भरने के बाद एक प्रति मतदाता के हस्ताक्षर सहित बी.एल.ओ. को जमा करवाई जाएगी, जबकि दूसरी प्रति बी.एल.ओ. के हस्ताक्षर के साथ रसीद के रूप में मतदाता को वापस दी जाएगी।

 

उन्होंने बताया कि इस दौरान गैर-हाजिर, स्थानांतरित और मृतक मतदाताओं की सूची भी तैयार की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि एस.आई.आर. के तहत प्रत्येक मतदाता के लिए इन्यूमरेशन फॉर्म भरना अनिवार्य है। यदि कोई मतदाता यह फॉर्म नहीं भरता, तो उसका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।

 

जिला चुनाव अधिकारी ने प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की जानकारी देते हुए बताया कि 24 जुलाई 2026 तक पोलिंग स्टेशनों का रेशनलाइजेशन किया जाएगा। 3 अगस्त 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जबकि 3 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। इसके बाद 3 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक दावों और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा तथा 1 अक्तूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

 

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने बूथ लेवल एजेंट (बी.एल.ए.-2) शीघ्र नियुक्त करने तथा बी.एल.ओ. को पूरा सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस पूरी प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न करवाएगा।

 

बैठक में चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Published on: 23 Jun 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News