• Tuesday, 21 July 2026
Logo Logo
Advertisement
फिरोजपुर-जम्मू ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम : ब्रिटेन में बैठे आतंकी इकबाल के 17 साथी अरेस्ट; IED, विस्फोटक और ग्लॉक पिस्टल बरामद

21 Jul 2026 | 11 Views

फिरोजपुर-जम्मू ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम : ब्रिटेन में बैठे आतंकी इकबाल के 17 साथी अरेस्ट; IED, विस्फोटक और ग्लॉक पिस्टल बरामद

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फिरोजपुर से जम्मू जाने वाली ट्रेन में IED लगाकर बड़े विस्फोट की साजिश भी रची थी। पुलिस ने समय रहते इस साजिश को विफल कर दिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल मैगजीन सहित तथा एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस पूरे षड्यंत्र का मास्टरमाइंड इकबाल सिंह उर्फ रवि ढालीवाल वर्तमान में ब्रिटेन (यूके) में रह रहा है। इसके अलावा मोगा के सदर थाना परिसर में 8 जुलाई को हुए लो-इंटेंसिटी ग्रेनेड धमाके के मामले में आरोपियों की भूमिका थी।

फरीदकोट रेंज की आईजी नीलांबरी जगदले विजय ने मोगा में आयोजित विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि इस मामले में अब तक कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी सरताज सिंह चहल, एसपी बाल किशन सिंगला, सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह तथा पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आईजी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसएसपी मोगा के नेतृत्व में 10 विशेष टीमें गठित की गई थीं। जांच के दौरान तीन मुख्य आरोपियों गगन उर्फ अकाली, सुखमिंदर उर्फ बिंदर और राजेश (तीनों निवासी जिला फिरोजपुर) को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने थाना परिसर में ग्रेनेड फेंकने की वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस पूरी साजिश के पीछे विदेश में बैठे हैंडलर अमन उर्फ नाजर और उसके सहयोगी रवि धंधवाल उर्फ इकबाल का हाथ था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ग्लॉक पिस्टल, एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), उससे संबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा रिकवरी मैकेनिज्म भी बरामद किया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया है। आईजी नीलांबरी जगदले ने बताया कि आरोपियों में वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने किसी न किसी रूप में लॉजिस्टिक, आर्थिक या अन्य प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई थी। पुलिस सोशल मीडिया पर इस घटना की जिम्मेदारी लेने वाले संगठन तथा विदेशी हैंडलरों की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है।

Published on: 21 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News