• Saturday, 21 March 2026
Logo Logo
Advertisement
ईद की नमाज के मद्देनजर चेयरमैन द्वारा जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग

21 Mar 2026 | 65 Views

ईद की नमाज के मद्देनजर चेयरमैन द्वारा जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग

जालंधर, 19 मार्च : ईद की नमाज के मद्देनजर पंजाब मुस्लिम वेलफेयर डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन अब्दुल बाहरी सलमानी के नेतृत्व में शहरी और देहाती क्षेत्रों की मस्जिदों के मुतवल्ली, प्रधान, सचिव तथा अन्य प्रमुख मुस्लिम प्रतिनिधियों की आज जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक हुई।

 

 

 

यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में हुई बैठक के दौरान चेयरमैन अब्दुल बाहरी सलमानी ने संबंधित विभागों से जालंधर शहर और देहाती क्षेत्रों की मस्जिदों तथा ईदगाहों में नमाज के मद्देनजर जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए कहा, ताकि ईद की नमाज उचित ढंग से संपन्न हो सके।

 

 

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों के अलावा सफाई, पीने का पानी, मोबाइल टॉयलेट समेत अन्य आवश्यक प्रबंध समय पर सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए, ताकि ईद की नमाज में शामिल होने वालों को कोई असुविधा न हो।

 

 

 

बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन ईद की नमाज को ध्यान में रखते हुए पुख्ता प्रबंध इंतजाम करेगा।

 

 

 

बैठक में एसडीएम नवदीप सिंह के अलावा पुलिस, नगर निगम जालंधर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और पंजाब वक्फ बोर्ड के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Published on: 21 Mar 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News