• Saturday, 21 March 2026
Logo Logo
Advertisement
ज़िला जालंधर से संबंधित 3 महिला उद्यमियों को मिला पंजाब सरकार उद्यमी महिला सम्मान

21 Mar 2026 | 89 Views

ज़िला जालंधर से संबंधित 3 महिला उद्यमियों को मिला पंजाब सरकार उद्यमी महिला सम्मान

जालंधर, 19 मार्च : महिला उद्यमियों को सम्मानित करने के लिए मोहाली में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान से सम्मान प्राप्त करने वाली महिला उद्यमियों में ज़िला जालंधर से जुड़ी 3 महिला उद्यमी भी शामिल है।

 

 

 

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय समारोह के दौरान पूजा पुत्री संजीव कुमार, निवासी पिंड भंगाला, ब्लॉक नूरमहल कोडिजिटल कैटेगरी के लिए, अंजलि पुत्री नछत्तर, निवासी गांव पूनिया, ब्लॉक शाहकोट को सेवा टू सेल्फ रिलायंस कैटेगरी के लिए तथा मोनिका पुत्री गुरमेल सिंह, निवासी पिंड मानको, ब्लॉक आदमपुर को सेवा टू सेल्फ रिलायंस कैटेगरी में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के लिए सम्मान मिला है।

 

 

 

इन महिला उद्यमियों को सरकार की ओर से सम्मान पत्र, ट्रॉफी और 25,000-25,000 रुपये का चेक सम्मान स्वरूप प्रदान किया गया।

 

 

 

उन्होंने बताया कि इससे पहले विभाग की हिदायतों के अनुसार हल्का स्तर और ज़िला स्तर पर भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किए गए थे, जिनमें विभिन्न कैटेगरीज़ में बेहतरीन कार्य करने वाली 100-100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया था।

 

 

 

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उनके जीवन स्तर, आर्थिक तथा सामाजिक स्थिति को ऊंचा उठाने के प्रयास किए जा रहे है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड के रूप में 30,000 रुपये और कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड के रूप में 50,000 रुपये प्रति समूह के हिसाब से वित्तीय सहायता दी जाती है।

 

 

 

इसके अलावा इन समूहों को सी.सी.एल. उपलब्ध करवाकर आजीविका से जुड़े कार्यों जैसे स्कूली वर्दियों की सिलाई, एग्री न्यूट्रि गार्डन और वेरका के साथ कन्वर्जेंस कर डेयरी कार्य से जोड़ा जा रहा है, ताकि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का जीवन स्तर और बेहतर हो सके।

 

 

 

इस मौके पर डी.पी.एम. सुखवंत कौर, डी.एफ.एम. कोमल, लेखाकार विकास बख्शी तथा आजीविका मिशन का बाकी स्टाफ भी मौजूद था

 

.......

Published on: 21 Mar 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News